Skip to main content

रोहित शर्मा बने ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, जानिए किन भारतीय खिलाड़ियों को मिली

 रोहित शर्मा बने ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, जानिए किन भारतीय खिलाड़ियों को मिली

 क्रिकेट जगत से आई है। ICC ODI Team of The Year 2023 का एलान हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने रोहित शर्मा को इस वनडे टीम का कप्तान चुना है, जबकि वर्ल्ड कप 2023 विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस को इस टीम में भी शामिल नहीं किया गया है। इसके पीछे का कारण ये है कि उन्होंने 2023 में ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेली और उतना अच्छा प्रदर्शन भी उन्होंने नहीं किया। इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों की भरमार है।  


रोहित शर्मा समेत कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दो-दो खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को इसमें शामिल किया गया है। भारत के रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को चुना गया है। रोहित शर्मा को कप्तान और शुभमन गिल के साथ ओपनर के तौर पर चुना है। विराट कोहली नंबर 4 पर होंगे। 


वर्ल्ड कप 2023 विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और स्पिनर एडम जैम्पा को चुना गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन इस टीम का हिस्सा हैं। क्लासेन इस टीम के विकेटकीपर हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के एकमात्र बल्लेबाज इस साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में डेरिल मिचेल हैं। सोमवार को आईसीसी ने टी20 टीम का ऐलान किया था। उस टीम में भी भारतीय खिलाड़ियों को जलवा था। उस टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। 


रोहित शर्मा शुभमन गिल, विराट कोहली, ट्रेविस हेड, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, एडम जैम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी


आईसीसी ने जिन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी है, उनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया था। फिर चाहे बात रोहित शर्मा की हो, विराट कोहली की हो, मोहम्मद शमी की हो या कुलदीप यादव की। ट्रेविस हेड ने तो फाइनल में शतक जड़ा था, जबकि हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए दमदार खेल पिछले साल दिखाया।

Comments

Popular posts from this blog

कोसी-कमला से लेकर बागमती में भयंकर बाढ़ हुई है।

  भयानक मंजर नेपाल में बारिश-बाढ़ से 205 लोगो की मौत हो गई बिहार में सात तटबंध टूट गए, कई गांव डूबे , नेपाल से आने वाले पानी ने उत्तरी और पश्चिमी बिहारों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गंडक, बागमती और कोसी ने विकराल रूप धारण कर लिया है क्योंकि उनका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गांव में घुसा बाढ़ का पानी[/caption] भयानक मंजर नेपाल में बारिश-बाढ़ से 205 लोगो की मौत पिछले तीन या चार दिनों से नेपाल में लगातार बारिश ने बहुत कुछ बर्बाद कर दिया है। नदियां उफान पर हैं, पहाड़ गिर रहे हैं और शहर से गांव तक बाढ़ के पानी में डूब रहे हैं। इससे अब तक 205 लोग मारे गए हैं। भयानक मंजर नेपाल में बारिश-बाढ़ से 205 लोगो की मौत नेपाल से आने वाले पानी ने उत्तरी और पश्चिमी बिहारों को भारी नुकसान पहुंचाया है। गंडक, बागमती और कोसी ने विकराल रूप धारण कर लिया है क्योंकि उनका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर से पश्चिमी चंपारण तक नदियों के वेग को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए लगभग सात तटबंध टूट गए हैं, जिससे पानी सैलाब बनकर गांवों और शहरों को घेर रहा है। बाढ़ की हालत और खराब होती जा रही है। भयानक मंजर न...

RJD Candidates: लालू-तेजस्वी ने इन सीटों पर फाइनल किए उम्मीदवार, कैंडिडेट्स को लेकर बनाई नई प्लान

 RJD Candidates: लालू-तेजस्वी ने इन सीटों पर फाइनल किए उम्मीदवार, कैंडिडेट्स को लेकर बनाई नई प्लान पार्टी के एक नेता बताते हैं कि हमारे सभी उम्मीदवार तय हैं लेकिन राजद प्रमुख का निर्णय है कि उम्मीदवारों के नाम की घोषणा चरणवार होगी। पहले चरण के लिए अर्चना रविदास अभय कुशवाहा सर्वजीत और श्रवण कुशवाहा ने अपना पर्चा भी भर दिया है। जैसे ही दूसरे दौर के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी इसके प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। अलबत्ता राजद ने पहले चरण के चार उम्मीदवारों के साथ करीब दर्जनभर उम्मीदवारों को सिंबल जरूर दे दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी पराजय को ध्यान में रखते हुए राजद इस चुनाव फूंक-फूंककर कदम उठा रहा है। पहले सीटों को लेकर सहयोगी दलों के साथ उसकी सप्ताहों तक बैठक चली। जिसके बाद कांग्रेस और अन्य दलों के बीच सीटें बांटी गई। राजद खुद 26 सीटों पर किस्मत आजमायेगा। पार्टी के सूत्रों से मिली राजद प्रमुख लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने अपनी सभी 26 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं। हालांकि, अब तक चुनिंदा नामों की घोषणा ही की गई है। कुछ नेताओं को सिंबल भी दिए जा चुके हैं।

4M of Operations Management

  Most manufacturers deal with at least one of these typical agility-related obstacles. The good news is that none of them—not even the ones related to aging capital equipment—are insurmountable. Hundreds of businesses have benefited from Performance Solutions by Milliken's assistance in overcoming these challenges, which has significantly increased plant agility and enhanced operational excellence. How? by putting best practices—machines, labor, methods, and material—that address the four Ms of manufacturing into practice. Why the 4M Work We are aware that complexity can occasionally be employed to give the impression of depth or worth, but frequently the most basic tools are those that help us in our quest to enable every associate to confidently handle problems within their business. As the front line of operations, we can use these techniques to solve the problems they encounters. We still find this to be true, even if it can be difficult to accept when a company has spent a ...